फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-12,13::: मानव तन और सांसों की पूंजी से भगवत साधना करें: पंकज जी महाराज

Sat, 11 Jan 2025 11:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।   - फोटो : सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
फोटो-12- सत्संग में प्रवचन देते बाबा पंकज महराज। संवाद
विज्ञापन

फोटो-13- सत्संग में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटागोकुल। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज ने ब्लॉक टोडरपुर के फैजुल्लापुर गांव में सत्संग में कहा कि बड़े भटकाव के बाद मानव तन और सांसों की पूंजी मिली है, प्रभु की साधना अवश्य करें। जिससे आत्म कल्याण होगा।
सत्संग में कहा कि सांसों की पूंजी समाप्त होने पर धर्मराज की कचहरी में थोड़ी ही देर में अच्छे-बुरे का हिसाब हो जाएगा। इसलिए सबको अपनी जीवात्मा के कल्याण की चिंता करनी चाहिए। बताया कि साधना की तीन क्रियाएं हैं। जिसमें सुमिरन, ध्यान और भजन है। जब साधना करेंगे तो आप त्रिकालदर्शी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नियम बना लें कि पहले आत्मा का भोजन भजन करेंगे। जयगुरुदेव उस सर्वशक्तिमान प्रभु का नाम है, जिसे हमारे गुरु महाराज ने जगाकर सिद्ध किया। सत्संग में शेरबहादुर सिंह, लाल सिंह, शिशुपाल, प्रधान अजय पाल, पतिपाल यादव आदि रहे।

सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।  - फोटो : सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें