फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के 30 छात्र रोजगार के लिए पात्र

विज्ञापन
फोटो-19-आईटीआई में प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार देते आवेदक - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 छात्रों ने शनिवार को कॅरियर की राह पर अपना पहला कदम रखा। प्रशिक्षण के दौरान कौशल हासिल करने वाले इन छात्रों ने जियो कंपनी के सभी मानक पूरे कर दिए हैं।
विज्ञापन

कंपनी ने एक सैकड़ा छात्रों में से 30 छात्रों को काबिलियत की कसौटी पर परखने के बाद अपने साथ काम करने का मौका दिया।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी आलोक पाल और धीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को जियो कंपनी के अधिकारियों ने आईटीआई प्रशिक्षित लगभग एक सैकड़ा छात्रों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

इस साक्षात्कार में छात्रों के कौशल को विभिन्न मानकों पर परखा गया। इसके बाद 30 छात्रों को कंपनी में काम करने का मौका दिया गया है।
इन छात्रों को एक वर्ष तक अप्रेंटिस के लिए रखा जाएगा। यदि वह बेहतर काम करेंगे तो उन्हें कंपनी के बेसिक स्टाफ के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
इस बाबत आईटीआई प्रधानाचार्य आरएस यादव ने सभी चयनित छात्रों को बेहतर कॅरियर की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही कंपनी में जिन छात्रों का चयन नहीं हो सका उन्हें निराश न होकर अगले साक्षात्कार के लिए तैयारी करने की सलाह दी।
अप्रेंटिस से खुलेगी कॅरियर की राह
राजकिशोर का कहना है कि अप्रेंटिस में चयनित होकर मन लगाकर काम सीखेंगे। हो सकता कि कंपनी में उनका कॅरियर सुरक्षित हो जाए। उन्हें नियुक्ति मिल जाए।
अजीत गौर ने बताया अप्रेंटिसशिप के लिए चयन होना भी उनके लिए बड़ी बात है। वह इसे कॅरियर के पहले पायदान के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें