फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर और पांच ने कुबूल बोल दांपत्य जीवन में किया प्रवेश

विज्ञापन
फोटो-02- वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में आते दूल्हे। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। घंटाघर परिसर में एक साथ गायत्री मंत्र और कुरान की आयतें पढ़ी गईं। रविवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पांच जोड़ों ने कुबूल बोलकर निकाह किए। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पात्र परिवारों की पुत्रियों को चयनित कर उनका विवाह कराया गया। ट्रस्ट की तरफ से वर-वधु के लिए उपहार के साथ ही बरातियों और जनातियों के लिए नाश्ता-भोजन की व्यवस्था की गई थी। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी और रश्मि चतुर्वेदी मुख्य यजमान बने। हिंदू जोड़ों की शादी की रस्म गायत्री परिजन अतुल कपूर की टोली ने पूरी कराई। मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह हाफिज सज्जाद ने पढ़वाया। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। यहां पर तो एक साथ बड़ी संख्या में कन्याओं का दान किया जा रहा है।
ऐसे आयोजन समाज के लिए और जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होते हैं। विशिष्ट अतिथि बोर्ड ऑफ गर्वनेंस सैनिक स्कूल के सदस्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों के साथ ही बेटियों के समय से हाथ भी पीले हो जाते हैं जिससे समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है। वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी, सचिव अतुल द्विवेदी, करुणा शंकर द्विवेदी, विमल जैन, जगिंदर सिंह गांधी, अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, राधिका टंडन आदि ट्रस्ट के सदस्य और जोड़ों को अंगीकृत करने वाले लोग मौजूद रहे।

फोटो-02- वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में आते दूल्हे। संवाद

फोटो-02- वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में आते दूल्हे। संवाद

फोटो-02- वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में आते दूल्हे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें