हरदोई जनपद में 27 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अस्थायी जिला कारागार के आठ बंदी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में कुुल संक्रमितों की संख्या 5079 हो गई है। जनपद में कोरोना के 350 एक्टिव केस हैं। 4644 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
24 घंटे में 22 लोगों का होम आइसोलेसन का समय पूरा हो गया है। जबकि सात संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल से भी छुट्टी दी गई है। जनपद में कोरोना का रिकवरी रेट 91 फीसदी है।