फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही 25 फीसदी बिजली भार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बेतहाशा बढ़ने लगी है। तमाम स्थानों पर ओवरलोड होने से तारों के टूटने और जंफरों जलने की घटनाएं आम होने लगी हैं।
विज्ञापन

गर्मी में ट्रांसफार्मर भी दगा देने लगे है। ऐसे में गर्मी के पीक सीजन में विभाग के लिए लोकल फाल्ट को रोकना एवं दुरुस्त कर व्यवस्थाओं को बनाये रखने की बड़ी चुनौती होगी।
फिलहाल सप्लाई सिस्टम को सही रखने के लिए बिजली विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नगरीय क्षेत्रों में 10 हजार की आबादी पर एक विद्युत उपकेंद्र तो ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 20 हजार की आबादी पर एक उपकेंद्र स्थापित है, जबकि 500 की आबादी पर बिजली की मांग के सापेक्ष ट्रांसफार्मर की पहुंच हो चुकी है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए जिले में चार विद्युत वितरण खंड एवं इनकी मानीटरिंग एवं व्यवस्था के लिए एक अधीक्षण अभियंता कार्यालय स्थापित है। इस भारी भरकम व्यवस्था के बीच शहर से लेकर गांवों तक बिजली की पहुंच बढ़ी है ।
गर्मी के मौसम में लाइन लास 40 फीसदी तक पहुंचने के आंकड़े रह चुके हैं।
इसके पीछे गर्मी के मौसम में बिजली की खपत सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुनी होने के साथ लाइन फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने सहित उपकेंद्रों में उपकरणों पर बढ़ने वाले लोड आदि से बड़े पैमाने पर बिजली बेकार जाती है।
इस बार भी गर्मी शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ने लगी है। औसतन हर माह छह करोड़ यूनिट बिजली की खपत में गर्मी के शुरुआती दौर में करीब 25 फीसदी की बढ़त हो चुकी है।
पीक टाइम में यह खपत सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुने तक पहुंच सकती है। यही कारण है कि मांग बढ़ने के साथ ही लाइनों एवं ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है, जिसके चलते फाल्ट होने लगते हैं।
कागजों पर कम, हकीकत में लोड ज्यादा
बिजली विभाग के सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन लेने के बाद बढ़े उपकरणों के अनुसार लोड स्वीकृत नहीं कराया जाता है।
जिसके चलते हजारों निजी एवं कामर्शियल कनेक्शनों पर स्वीकृत भार से कहीं अधिक चल रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर की क्षमता आदि बढ़ाने को लेकर तकनीकी स्वीकृत नहीं मिल पाती है।
बोले अफसर
यह सही है कि गर्मी के शुरू होते ही बिजली के फाल्ट भी शुरू हो गए हैं। फाल्ट रोकने के लिए कर्मचारी मानीटरिंग करने के साथ ही दुरस्तीकरण कार्य भी कर रहे है।
विज्ञापन

जंफर जलने एवं ट्रांसफार्मर में आग के लिए बढ़ते लोड के साथ तापमान का भी असर रहता है। शहर की टीम अलर्ट है, फाल्ट होने पर दुरुस्त कराया जाएगा।
- अमित कुमार, उपमंडल अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें