हरदोई। ननिहाल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बलोखर कौढ़ा निवासी सुमित सिंह (22) अपने घर का इकलौता चिराग था। वह बचपन से ही कासिमपुर क्षेत्र के तलौली निवासी मामा नवरतन सिंह के पास रह रहा था।
सोमवार को युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की मानें तो युवक एक सप्ताह से बीमार रहता था। सोमवार को उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा था।
इसी दौरान लालपालपुर के पास युवक ने दम तोड़ दिया। पुत्र के शव को लेकर पिता गांव पहुंचा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।