अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के युवक ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाया। मृतक के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है। उनके अनुसार मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है।
कछौना थाना क्षेत्र के कुकुही गांव निवासी केशव का बेटा नरेश (25) का संडीला कस्बा के इमलिया बाग में जनसेवा केंद्र है। नरेश के अलावा जनसेवा कें द्र पर उसका भाई उमाशंकर भी बैठता है। मंगलवार को नरेश के घर बेटी का मड़चटना होना था। सोमवार से अखंड रामायण होनी थी। उसके घर पर रविवार को ही रिश्तेदार आ गए थे। रविवार को वह जनसेवा केंद्र पर नहीं गया था। वह घरेलू कामों में जुटा रहा। सोमवार सुबह करीब पांच बजे नरेश बाइक से बहनोई को बालामऊ रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था। जहां से करीब छह बजे घर पहुंचा। उसके पहुंचने पर पत्नी प्रीती उठकर घरेलू काम करने लगी। नरेश ने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ देर बात पत्नी कमरे की तरफ गई और अंदर जाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने नरेश को आवाजें दी। जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से पति का शव फांसी पर लटका दिखा। चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तुड़वाया। उसने पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव उतरवाकर परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने का कहना है कि पिछले कई दिन से बेटा मानसिक रूप से बीमार था। डॉक्टर से जांच कराकर उसका इलाज शुरू कराया था। मृतक के एक बेटी है।
- युवक ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर दी जान
- कछौना थाना क्षेत्र के कुकुही गांव का था निवासी
- घर में कमरे के अंदर फंदे पर लटकी मिली लाश