बिलग्राम। नगर के उपकेंद्र में फाल्ट के कारण कस्बे व क्षेत्र की आपूर्ति लगभग 20 घंटे ठप रही। मंगलवार की रात आठ बजे से बाधित हुई आपूर्ति बुधवार की दोपहर चार बजे बहाल की जा सकी। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिलग्राम नगर की विद्युत सप्लाई मंगलवार की रात 8 बजे ठप हो गई। लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जानकारी करने पर पता चला कि उपकेंद्र में तकनीकी खामी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मी जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन रात भर आपूर्ति बहाल नहीं हुई। सुबह भी आपूर्ति न मिलने पर लोगों को खासी परेशानी हुई। पानी
आदि जुटाने के लिए कस्बे की 45 हजार से अधिक आबादी को तरह तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, रात आठ बजे बाधित हुई विद्युत आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हो सकी। आपूर्ति बहाल होने पर कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली। जेई विजय कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में आई तकनीकी खामी को ठीक करने में कुछ वक्त लग गया है। मरम्मत का काम पूरा करने के बाद शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई है।