फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 04 Mar 2018 10:53 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं लोनार थाना क्षेत्र में ससुराल से होली मिलकर वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौथेलिया निवासी नीरज सिंह (24) पुत्र कृष्ण कुमार शनिवार देर शाम बाइक से खेत जा रहा था। गांव के निकट ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े भाई सूरज ने बताया कि वह दो भाई है। नीरज उससे छोटा था। वह खेतीबाड़ी था। 
वहीं लोनार थाना क्षेत्र के हरदोई- सवायजपुर मार्ग पर ग्राम महरेपुर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगांवा निवासी प्रदीप (30) पुत्र करीम घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता करीम ने बताया कि उसका पुत्र प्रदीप दिल्ली में काम करता था। वह एक मार्च को ही घर आया था। उसकी बहू ममता की मौत हो चुकी है। उसका पौत्र अंकुल और अंकित अपने ननिहाल लोनार थाना क्षेत्र के विल्सिंगपुर में रहते थे। उसका पुत्र शनिवार को वहीं गया था। वहीं से वापस आते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें