फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से जेवर चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने ज्वैलरी शॉप से जेवर चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से साठ हजार रुपये के तीन जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में वार्ता में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कुछ महिलाएं कई इलाकों में जेवर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। ये महिलाएं ज्वैलरी शॉप में जेवर खरीदने के बहाने जाती हैं। जेवर पसंद करने के दौरान ही चोरी कर लेती हैं।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेनीगंज बस अड्डा से शनिवार दोपहर रिंकी पत्नी शिव पूजन शुक्ला और रूपरानी पत्नी विशुन कुमार शुक्ला निवासीगण नयापुरवा कस्बा बेनीगंज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए हैं। ये कुंडल लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उचौलिया से 18 नवंबर को मोनू गुप्ता पुत्र राम किशोर गुप्ता की दुकान से चोरी किए गए थे। टीम में निरीक्षक इरशाद त्यागी, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा, सिपाही राकेश कुमार, बंटी कुमार, कोमल देवी और पूनम रानी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें