फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार कि सानों के खाते में भेजे मुआवजे के दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते दिनों आई बाढ़ के दौरान बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद की पांच तहसीलों के 11,602 किसानों के बैंक खातों में दो करोड़ 29 लाख 46,973 रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 22 से 27 अक्टूबर के बीच नदियां उफान पर थीं। पहाड़ों पर हुई बारिश और इसके बाद बांधों से छोड़े गए पानी के कारण जब नदियों में बाढ़ आई तो जनपद के पांच तहसील क्षेत्रों के गांव प्रभावित हुए। शासन के निर्देश पर डीएम अविनाश कुमार ने राजस्व टीमें लगाकर फसलों के नुकसान का आंकलन भी कराया था।
नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए भी डीएम ने लिखा था।
सबसे अधिक नुकसान सवायजपुर तहसील क्षेत्र के किसानों को हुआ है। यहां के 7281 किसानों की फसलें प्रभावित हुईं हैं, जबकि बिलग्राम तहसील क्षेत्र में 2607 किसानों की फसलें प्रभावित हुईं हैं। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में 799, संडीला में 694 और सदर तहसील के 221 किसानों की फसलें बाढ़ के कारण प्रभावित हुई हैं। इन किसानों को मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम, लेखपाल से संपर्क करें
डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि अगर किसी किसान की फसल बाढ़ में प्रभावित हुई है और उसे मुआवजा नहीं मिला है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। संबंधित किसान अपने क्षेत्र के लेखपाल या उपजिलाधिकारी से संपर्क कर नुकसान के बारे में पूरी जानकारी दे सकता है। सत्यापन के बाद उसका नाम भी सर्वे की सूची में जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें