फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 193 विद्यालय निपुण, शिक्षक व विद्यार्थी हाेंगे सम्मानित

Sat, 24 Feb 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भाषा व गणित में निपुण बने विद्यार्थियों और बनाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भाषा व गणित विषय में निपुण बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी मॉनीटरिंग ऑनलाइन की गई। विभाग की ओर से विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों में से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के निपुण होने पर विद्यालय को निपुण घोषित किया गया है। नये मानक के अनुसार जिले के 193 विद्यालय पूर्ण रूप से निपुण हो गए हैं। इनके लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विभाग की ओर से सम्मान समारोह मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन अन्य शिक्षक व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाएंगे, ताकि निपुण विद्यालयों की संख्या और बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें