हरदोई। शासन ने दो गांवों की सड़क को जोड़ने पर ध्यान दिया है। विभाग ने इन सड़कों को मिसिंग मार्ग नाम दिया है। शासन ने चार मिसिंग सड़कों को बनवाए जाने के लिए दूसरी किस्त में 1.64 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे काम में तेजी की उम्मीद है।
दो गांवों को जोड़ने वाली सड़क के बीच के मिसिंग भाग को बनवाए जाने का काम कराया जा रहा है। इससे चार सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों को बनवाए जाने पर 4,03,74,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने पहली किस्त में 74.80 लाख रुपये दिए थे। इससे काम शुरू करा दिया गया था अब शासन ने दूसरी किस्त में 1,64,30,000 रुपये और दे दिए हैं। इससे काम में तेजी आने की उम्मीद है। मिसिंग भाग की सड़क के बन जाने से इन गांवों के साथ ही अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाए जा रहे बंहरौली अलीगंज ननखेरिया से मिश्रपुरवा तक मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 65.00 लाख, खंदेरिया खंजानपुर के मध्य मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 49.00 लाख, तेरिया से चुगलाहार मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 40.30 लाख, शर्मा से धरमा गांव के मध्य मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 10 लाख रुपये शासन ने दूसरी किस्त में दिए हैं। इसे काम समय से पूरा कराए जाने की आस है।
-
मिसिंग लिंक मार्गों पर काम कराया जा रहा है। चार मार्गों पर काम चल रहा है। शासन से दूसरी किस्त मिलने की जानकारी है। इससे अब काम और तेजी से पूरा कराने का प्रयास है। -मुरलीधर गंगवार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी