फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसून की तेज बारिश में शहर बेहाल, जलभराव से थमी रफ्तार

विज्ञापन
फोटो-03- सिनेमा चौराहा के पास बारिश में बच्ची के साथ जातीं महिला। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मानसून की तेज बारिश ने बुधवार को शहर को पूरी तरह तरबतर कर दिया। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई इलाकों और चौराहों पर जलभराव हो गया जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई स्थानों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। स्कूली वाहन, ई-रिक्शा और जरूरी कार्य से निकले लोग सड़कों पर फंसे रहे। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई।
विज्ञापन

सोमवार देर रात आए मानसून के बाद मंगलवार को भी बारिश हुई वहीं बुधवार को भी दोपहर में जोरदार बारिश हुई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से शुरू हुई जोरदार बारिश सवा एक बजे तक होती रही। तेज बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजार, चौराहों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कों पर पैरों तक पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और भी खराब हो गई।
जलभराव और जाम के कारण कई स्कूली बसें और वैन निर्धारित समय से काफी देर बाद बच्चों को घर पहुंचा सकीं। अभिभावकों को भी स्कूलों के बाहर इंतजार करना पड़ा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शहर में करीब 37.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 100 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन



बारिश से जलभराव
हरपालपुर। कस्बे में बुधवार दोपहर रुक-रुक कर करीब तीन घंटे तक बारिश हुई जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मुख्य मार्ग पर सदर बाजार में नालों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या से व्यापारियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। दोपहर 11 बजे से दोपहर 02 तक हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया।

फोटो-03- सिनेमा चौराहा के पास बारिश में बच्ची के साथ जातीं महिला। संवाद

फोटो-03- सिनेमा चौराहा के पास बारिश में बच्ची के साथ जातीं महिला। संवाद

फोटो-03- सिनेमा चौराहा के पास बारिश में बच्ची के साथ जातीं महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें