फोटो 34 : पिहानी में हिस्ट्रीशीटरों को हिदायत देते अतिरिक्त निरीक्षक संजय त्यागी। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
- पुलिस विभाग की ओर से नियमित ली जा रही है हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिहानी समेत पांच थानों पर 163 हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी लगाई और अपराध से दूर रहने के साथ ही क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दिए जाने की हिदायत दी।
कोतवाली पिहानी में अतिरिक्त निरीक्षक संजय त्यागी ने हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी ली। 84 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की हिदायत दी। भरावन प्रतिनिधि के अनुसार 38 हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। बताया कि क्षेत्र में 119 हिस्ट्रीशीटर हैं जिसमें आठ जेल में हैं और 16 बुजुर्ग हो गए हैं। 20 लोग काम से बाहर गए हैं। सभी को थाने पर बुलाया गया है। कोथावां प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली बेनीगंज में कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने 20 हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई। बताया कि कुल 106 हिस्ट्रीशीटर हैं। 26 हिस्ट्रीशीटर प्रदेश से बाहर हैं और सात जिले से बाहर रह रहे हैं।