फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में करीब 16 हजार ने नहीं लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद जिला प्रशासन ने फिर बचाव के लिए कमर कस ली है। डीएम ने कहा कि नगर पालिका की टीमें घर-घर जाकर वैक्सीनेशन न कराने वाले लोगों को प्रेरित करें और उन्हें वैक्सीन लगाएं। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 16 हजार लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से पांच टीकाकरण टीमों को रवाना करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान में शहरवासी भी साथ दें। ताकि भविष्य में यदि किसी तरह के खतरे की आशंका भी हो तो उससे जिला व लोग सुरक्षित रहें। पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण नहीं करवा पा रहे थे, उनकी सुविधा के लिए यह अभियान चलाया गया है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल ने कहा कि नगर के समस्त वार्डों में 28 दिसंबर तक टीकाकरण होगा।
शहर में प्रत्येक दिन पांच टीमें निर्धारित शेड्यूल पर घूमेंगी और घर-घर जाएंगी। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला समन्वयक अंशुल गुप्ता, अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्य, राहुल त्रिपाठी, कमल किशोर, विद्या भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें