फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर बावन, हरियावां और टडिय़ावां के बीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में लापरवाही करने पर अपर आयुक्त के निर्देश पर सीडीओ ने तीन बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 20 जून तक संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी भी सीडीओ ने दी है।
विज्ञापन


13 जून को मनरेगा के अपर आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मनरेगा की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्हें टड़ियावां, बावन और हरियावां विकास खंडों की स्थिति खराब मिली थी।

टड़ियावां में लक्ष्य के सापेक्ष 20 फीसदी मानव दिवस सृजित होने, 12 ग्राम पंचायतों में कोई काम न कराने और पुराने 511 काम पूरे न कराने के कारण बीडीओ का प्रभार संभाल रहे सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बावन में लक्ष्य के सापेक्ष 24 फीसदी प्रगति होने, 10 ग्राम पंचायतों में कोई काम न कराने और पुराने 652 काम अधूरे होने के कारण बीडीओ अतुल कुमार को चेतावनी दी गई है।

हरियावां में लक्ष्य के सापेक्ष महज 15 फीसदी प्रगति होने, चार ग्राम पंचायतों में कोई काम न कराने और पुराने 1194 काम अधूरे होने के कारण बीडीओ का प्रभार संभाल रहे जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार को नोटिस जारी की गई है।

बैठक में न आने पर तीन बीडीओ को नोटिस
सीडीओ आनंद कुमार ने बताया है कि मंगलवार शाम रसखान प्रेक्षागृह में गोशाला संरक्षण को लेकर बैठक बुलाई गई थी।

सूचना के बाद भी कछौना की बीडीओ डॉ. सपना अवस्थी, बीडीओ बेहंदर संध्यारानी और बीडीओ भरावन मोहम्मद फारुख गैर हाजिर रहे। सीडीओ ने बताया कि नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


मनरेगा में लापरवाही पर तीन बीडीओ को नोटिस
अपर आयुक्त के निर्देश पर सीडीओ ने बावन, हरियावां और टड़ियावां के बीडीओ से 20 तक मांगा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें