फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल पैनल में घुसी छिपकली, 15 सौ घरों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल पैनल में मंगलवार रात छिपकली घुस गई। इससे पैनल जल गया। इस कारण नगर के बिलग्राम चुंगी और राधा नगर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


रात 12 बजे गुल हुई बिजली बुधवार सुबह छह बजे बहाल की जा सकी। इस दौरान दोनों मोहल्लों के 1500 घरों में अंधेरा रहा। गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हो गए।

मंगलवार रात 12 बजे बिलग्राम चुंगी व राधा नगर की बिजली गुल होने पर लोगों ने उपकेंद्र पर संपर्क किया, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल सकी।

इधर रात में अचानक आपूर्ति बाधित होने के बाद सांडी रोड स्थित उपकेंद्र पर मौजूद कर्मियों ने मशीनों की जांच की तो पता चला कि उपकेंद्र में कंट्रोल पैनल के अंदर छिपकली घुस गई है, जिससे पैनल जल गया।
विज्ञापन


फाल्ट मिलने के बाद रात में ही पैनल की मरम्मत का काम शुरू किया गया। इसे पूरा करने में सुबह के छह बज गए। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई दीपक जायसवाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

मेन लाइन में आया फाल्ट
बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद लखनऊ रोड से गुजरी 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इससे दोपहर को पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई।

फाल्ट सही होने के बाद शाम छह बजे नगर की आपूर्ति बहाल की जा सकी।

बिलग्राम चुंगी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि रात में भीषण गर्मी में लाइट जाने के बाद कुछ देर इंवर्टर से काम चला, लेकिन इसके बाद वह भी बैठ गया। लाइट न आने के कारण पूरी रात पसीना पसीना होना पड़ा।

नगर के मोहल्ला राधा नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि रात में आपूर्ति बाधित होने के बाद उपकेंद्र से कई बार संपर्क किया, लेकिन आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गर्मी में रात गुजारनी पड़ी।

मोहल्ला राधानगर निवासी रामजीवन ने बताया कि देर रात बिजली गुल होने के बाद नींद खुल गई। रात मेें उपकेंद्र से सही जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा।

बिलग्राम चुंगी निवासी भीम गुप्ता ने बताया कि लाइट जाने के बाद काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन आपूर्ति दोबारा शुरू नहीं हुई। बिजली न आने के कारण गर्मी में पूरी रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन


छिपकली ने गुल की 1500 घरों की बिजली

सांडी उपकेंद्र में लगा पैनल जला, छह घंटे बाद सुचारु हुई आपूर्ति
बिलग्राम चुंगी और राधा नगर मोहल्ले के लोग रहे परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें