फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तह पर आई भाजपा की गुटबाजी, अहिरोरी के कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव निपटते ही भाजपा की अंदरूनी कलह सतह पर आना शुरू हो गई है। सपा शासनकाल में हुए पंचायत चुनाव में निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को भाजपा सरकार बनने पर हटवाने और फिर पार्टी का ब्लाक प्रमुख बनाए जाने के बाद भी शिकायतों का दौर चल निकला है।
विज्ञापन


अहिरोरी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत से कराए जा रहे कार्यों की जांच कराने के लिए सांसद जयप्रकाश ने डीएम को पत्र लिखा है। सांसद के पत्र का संज्ञान लेकर डीएम ने जांच कमेटी भी गठित कर दी है।


वर्ष 2016 के शुरुआती माह में हुए पंचायत चुनाव में अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख पद पर तत्कालीन सपा विधायक राजेश्वरी के पुत्र आकाश वर्मा निर्वाचित हुए थे।

वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, तो 2018 में अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट पर आकाश ने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अहिरोरी में ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव हुआ, तो भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने शिवरतन वर्मा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन


शिवरतन वर्मा ब्लाक प्रमुख पद पर भी निर्वाचित हो गए। लोकसभा चुनाव के बाद अब अचानक ही भाजपा की अंदरुनी गुटबाजी सतह पर आ गई है।

दरअसल इस गुटबाजी के सतह पर आने का प्रमाण बुधवार शाम जारी हुए डीएम के एक आदेश से मिला। डीएम पुलकित खरे ने अहिरोरी क्षेत्र पंचायत से 1 जनवरी 2019 से अब तक कराए गए कार्यों की जांच का आदेश देते हुए तीन अधिकारियों की कमेटी भी गठित की है।

डीएम ने बताया कि हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद जय प्रकाश की लिखित शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जांच टीम में लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता एचडी अहिरवार, प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह और डीआरडीए के सहायक अभियंता आरके सिंह को शामिल किया गया है।

कुछ और ब्लाक प्रमुख भी निशाने पर
भाजपा सरकार में हुए उपचुनाव में निर्वाचित कुछ अन्य ब्लाक प्रमुखों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। भाजपा से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि उन दिनों ब्लाक प्रमुख चुने गए लोगों पर भाजपा संगठन के दो तत्कालीन पदाधिकारियों के करीबी होने का ठप्पा लगा हुआ है।

इतना ही नहीं समय-समय पर उपचुनाव में निर्वाचित हुए कुछ ब्लाक प्रमुखों पर संगठन के मौजूदा पदाधिकारियों का पार्टी के कार्यों में सहयोग न करने का भी आरोप लगता रहा है।


सांसद जय प्रकाश ने कहा कि गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ब्लाक से कराए जा रहे कार्यों की शिकायत की थी। इसलिए जांच कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। निष्पक्ष जांच होने पर सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन



सतह पर आई भाजपा की गुटबाजी, अहिरोरी के कार्यों की होगी जांच

भाजपा सरकार में हुए उपचुनाव में शिवरतन बने थे अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख
नवनिर्वाचित सांसद जय प्रकाश ने ही डीएम को जांच के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें