फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सिल्ट ने इमरजेंसी गेट पर लगवाया घंटों जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नाला सफाई के नाम पर निकाली गई सिल्ट जिला अस्पताल के गेट के पास डाल दी गई। इससे एक घंटे अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर जाम लगा रहा। शिकायत पर हरकत में आए पालिका के सफाईकर्मियों ने सिल्ट बीच रास्ते से हटाई, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

बारिश से पूर्व शहर में सभी नालों की सफाई पालिका द्वारा करवाई जा रही है। टेंडर के बाद नगर पालिका ने सभी नालों की सफाई 30 जून तक प्रत्येक दशा में कराने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी गेट पर नालों की सफाई की गई। सफाईकर्मियों ने सिल्ट निकालकर सड़क पर डाल दी। सिल्ट अधिक होने के कारण मुख्य गेट का रास्ता ही जाम हो गया। जिससे अंदर जाना मुश्किल हो गया। लोग सिल्ट से बचकर निकलने का प्रयास करते दिखे। पैदल चलना भी दूभर हो गया। मुख्य मार्ग तक वाहन खड़े होने लगे और कुछ ही मिनटों में जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने सिल्ट बीच राह से हटाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। अधिशासी अधिकारी जी. लाल ने बताया कि गीली सिल्ट उठाने से जहां से ट्राली गुजरेगी, वहां कीचड़ हो जाता है। इसलिए सिल्ट सूखने के बाद ही उठाई जाती है। उन्होंने पहले ही सफाईकर्मियों को सिल्ट से कोई भी मार्ग अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें