फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान का डर और अफसरों की मनुहार, खरीदना पड़ा हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस, प्रशासन और एआरटीओ विभाग ने वाहन चेकिंग के साथ लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर में दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। हेलमेट न लगाने 110 वाहन चालकों का चालान काटा गया। बहुत से वाहन चालकों को पुलिस लाइन में लगे मेले में भेजा गया, जहां उन्होंने हेलमेट खरीदे। बाइक सवारों ने भी सिर सुरक्षित तो जान सुरक्षित कहकर हमेशा हेलमेट लगाने की बात कही। एआरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मेले में दो दिन में 150 लोगों ने हेलमेट खरीदे हैं और उसका इस्तेेमाल करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में हेलमेट को लेकर अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एआटीओ प्रशासन दीपक शाह और ट्रैफिक इंचार्ज कमलेश कुमार ने नगर में अलग-अलग जगह दो पहिया वाहनों की चेकिंग की। वाहन चालकों को हेलमेट न लगाने से होने वाले नुकसान बताए और उन्हें हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया गया। हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट व एआरटीओ ने पुलिस लाइन गेट पर भी अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान निरंतर चलाया जाएगा। लोगों से हेलमेट पहनकर सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।

शराब के नशे में बाइक चलाते मिले दो लोग
हरदोई। सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस लाइन के पास चल रहे अभियान के दौरान एआरटीओ दीपक शाह और यात्री कर अधिकारी एसपी देव ने दो लोगों को शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ लिया। ब्रीथ एनेलाइजर से जांच के बाद दोनों चालकों के शराब पीने की पुष्टि हुई, इस पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दो पुलिसकर्मियों समेत 54 का चालान
हरदोई। ट्रैफिक इंचार्ज कमलेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस के पास दो पहिया वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान हेलमेट न लगाने पर टीआई ने दो पुलिसकर्मियों समेत 54 लोगों का चालान किया। बताया कि चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।


चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद पिपरी नेवादा गांव निवासी सुरेश कुमार ने न सिर्फ हेलमेट खरीदा बल्कि इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने की बात कही। कहा कि हेलमेट जरूरी है, यह हमारे सिर की हिफाजत करता है। प्रयास करूंगा कि बिना हेलमेट के बाइक न चलानी पड़े।


पुलिस लाइन में हेलमेट खरीदने आए बघौली चौराहा निवासी मंजेश कुमार ने कहा कि बात हमारे हित की है। आए दिन होने वाले हादसों में लोग अधिकांश हेड इंजरी की वजह से ही मरते हैं। हेलमेट होगा तो सिर सुरक्षित रहेगा। जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आगे से हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाऊंगा।


पुलिस लाइन में हेलमेट खरीदने पहुंचे पंजाबी कालोनी निवासी अरुणेश कुमार ने बताया कि हेलमेट न लगाना आलस्य है। जरा सा दूर जाने की बात कहकर हम हेलमेट लगाने से कतराते हैं। हादसा कहीं भी हो सकता है, इसलिए हेलमेट जरूरी है। सबसे अच्छी बात यह है कि हेलमेट लगाने के बाद न चेकिंग में बेवजह रोके जाने का डर रहेगा और न ही जान का खतरा।


हेलमेट खरीदने आए अब्दुल पुरवा निवासी श्यामू ने बताया कि प्रशासन सख्ती जरूर बरत रहा है, लेकिन उद्देश्य हमारा हित है। अगर हम खुद ही नियम का पालन करने लगेंगे को इससे हमें और प्रशासन दोनों को सहूलियत होगी। कहा कि सुरक्षित सफर के लिए वह खुद हेलमेट लगाएंगे और लोगों को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें