फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत से दुखी युवक ने हाथ की नस काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बड़े भाई की मौत से दुखी युवक ने दाहिने हाथ की नस काटकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के तहत सांडी रोड पर पुराना बोर्डिंग हाउस निवासी रेहान रिजवी (35) पुत्र अहसान रिजवी एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी करता था। उसने बुधवार देर रात घर में दाहिने हाथ की नस चाकू से काट लीं। लगातार खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के समय रेहान घर में अकेला था।

उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां अफसरी किसी काम से लखनऊ गई थीं। रेहान की पत्नी दहजी अपने दोनों बच्चों वानिया (3) और मातिया (एक) के साथ अपने मायके मोहम्मदी गई थी। घटना का पता तब चला जब बुधवार रात अफसरी ने रेहान के मोबाइल पर फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जब मोबाइल रिसीव नहीं हुआ तो अफसरी ने अपने पड़ोसी को फोन किया।
विज्ञापन


पड़ोसी से रेहान का मोबाइल रिसीव न होने की बात कही। इस पर पड़ोसी ने रेहान के घर में झांक कर देखा तो उसे जमीन पर खून फैला नजर आया। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर अंदर गया तो रेहान का शव पड़ा था। पड़ोसी ने रेहान की मां अफसरी को घटना के बारे में बताया तो उसने हरदोई में रहने वाले अन्य रिश्तेदारों को फोन किया। घटना का पता चलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

शव के पास ही चाकू भी पड़ा था। जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। परिजनों के अनुसार 25 जुलाई को रेहान के बड़े भाई फैजी रिजवी की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना से रेहान टूट गया था और अवसाद में रहने लगा था। भाई की मौत से दुखी रेहान ने हाथ की नस काटकर जिंदगी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


-शहर कोतवाली क्षेत्र के बोर्डिंग हाउस की घटना, घर में अकेला था रेहान
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें