फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वीडीओ से होगी 1.50 लाख की वसूली, एक अन्य से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपात्र को आवास देने के मामले में एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से एक लाख 50 हजार रुपये की वसूली की जाएगी। इसके लिए वसूली नोटिस जारी कर शासकीय रुपये जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। एक अन्य वीडीओ से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने विकास खंड हरियावां में तैनाती के समय अपात्रों को आवास देने के मामले में टोडरपुर में तैनात वीडीओ आकाश पाल को नोटिस जारी किया है। कहा कि हरियावां के बखरिया में मौसम अली को वर्ष 2017-18 में आवास देने के साथ ही एक लाख 10 हजार रुपये और सुंदर को वर्षा 2018-19 में 40 हजार रुपये जारी कराए थे। दोनों ही परिवार अपात्र मिले थे। अपात्रों को जारी कराई गई राशि को शासकीय राशि में जमा कराएं। तीन दिन में स्पष्टीकरण प्राप्त कराएं।
डीडीओ ने विकास खंड संडीला में तैनात वीडीओ ममता राजपूत से जवाब-तलब किया है। छनोइया निवासी महदेई पत्नी महावीर को पात्र होने के बाद भी योजना से वंचित किया गया। इसी के साथ अन्य भी आरोप हैं। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें