हरदोई। जिले में दो पुलिसकर्मियों समेत 15 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल संक्रमित 1640 हो गए हैं। 1180 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 441 हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रामनगर कालोनी निवासी अधेड़ (49) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांडी के एक विद्यालय के संस्थापक (35) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शाहाबाद के मोहल्ला गिल्जई निवासी महिला (50), गौरी कोथावां निवासी वृद्ध (65) भी संक्रमित मिले हैं। इदरीशगंज निवासी बुजुर्ग (72) और शहर निवासी बालक (9) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। जिला अस्पताल में भर्ती युवक (35) और महिला (30) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संडीला कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।