संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी के उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही मंडी में चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई है। मंगलवार को नाम वापसी होगी और 30 सितंबर को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगें।
नवीन गल्ला मंडी के उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सोमवार की सुबह 10 बजे व्यापार भवन में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव समिति के सामने 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष मन्नी लाल शाह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदर आमने सामने है, जिसमें निर्वतमान अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता लवी और श्यामा कुमार गुप्ता टीटू शामिल है।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कौशिक गुप्ता और प्रवीण कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रावेंद्र कुमार गुप्ता और संतोष कुमार ने नामांकन कराया है। महामंत्री के पद के लिए हरि श्याम गुप्ता और संजय गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री के पद के लिए अनुज कुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता कौढ़ा और रजनीश गुप्ता पानी वाले ने, कनिष्ठ मंत्री पद पर ब्रजेश गुप्ता और ऋषि गुप्ता ने और कोषाध्यक्ष के लिए राजेश कुमार गुप्ता और सूरज गुप्ता ने नामांकन कराया।
चुनाव समिति के अध्यक्ष ने बताया मंगलवार को आपत्तियां, आपत्तियोंं का निस्तारण व नाम वापसी होगी। मतदान 30 सितंबर को होगा। उसी दिन मतगणना होगी।