फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 117 निशक्तजनों को दिए गए सहायक उपकरण, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सवायजपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के बैनर तले तहसील में निशक्तों को ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित किए गए। 47 निशक्तों को ट्राई साइकिल, 38 को बैसाखी, छह को व्हीलचेयर, आठ को कान मशीन, 17 को वॉकिंग स्टिक और एक को रोलेटर सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद समाज की मुख्य धारा से जुड़े।
तहसील परिसर में आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबी का एहसास है। इसलिए वह गरीबों के हित के लिए ठोस योजनाएं चलाते हैं। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का उल्लेख भी उन्होंने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि विरोधी दलों को प्रधानमंत्री की कार्यशैली इसलिए पसंद नहीं आ रही, क्योंकि गरीबी खत्म हो जाएगी और जातिवाद की दीवारें टूट जाएंगी तो विरोधी दल राजनीति किस पर करेंगे। कार्यक्रम में एसडीएम डा. अरुणिमा श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, विवेक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनसेट
उपकरण तो दे दिए रैंप भी बनवा दें
तहसील परिसर में आयोजित शिविर में शामिल होने आए निशक्तजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील भवन का निर्माण 13 साल पहले हुआ था। तब से अब तक यहां निशक्तजनों के लिए रैंप नहीं बन पाए हैं। सोमवार को मलौथा से आए भैयालाल, हसनापुर से आए अजय पाल, बाहउद्दीनपुर से आए राम मोहन,हरनखुदा से आए हरीश आदि को ट्राईसाइकिल और बैसाखी मिलने के बाद भी तहसील सभागार से बाहर आ ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इन निशक्तजनों का कहना था कि तहसील परिसर में रैंप भी बनवा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें