पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने वर्ष के पहले दिन को काला दिवस के रूप में मनाकर विरोध जताया। शिक्षक-कर्मचारियों ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।
अटेवा पेंशन मंच के बैनर तले मंगलवार केे शिक्षक-कर्मचारियों ने जीआईसी परिसर में विरोध जताया। जिलाध्यक्ष जैनुल खान ने बताया कि एक जनवरी 2004 को केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी थी। मंडल अध्यक्ष डा. आशीष वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर सरकार ने कर्मचारियों को भविष्य अंधकारमय कर दिया है। जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर बबिता सिंह, धीरेंद्र मिश्र, संजीव कुुमार प्रतापति, आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
पीपरगांव बाजार में किया प्रदर्शन
भरावन। विकास खंड में अटेवा के बैनर तले शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पीपरगांव बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। संयोजक संदीप आर्य ने कहा कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे कि लाठी छीनने का काम किया है। सरकारी कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे। ब्लॉक संरक्षक प्रकाश चंद्र दुबे ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के लिए पेंशन उनका हक है। इस मौके पर महेंद्र, रजनीश कुमार, समर सिंह, राधेश्याम चौरसिया, सुनीश कुमार, सतीश चौरसिया, गंगाराम, शशिभूषण, वीरेंद्र, सुशील, अरविंद, शैलेंद्र वर्मा, ऋचा कनौजिया, रीना राणा मौजूद रहीं।