अमर उजाला ब्यूरो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में सीतापुर-हरदोई रोड पर तेजरफ्तार लोडर ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एंबुलेंस से घायलों सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी निवासी चौधरी (45) शनिवार की सुबह बाइक से टड़ियावां थाना क्षेत्र के पेंग गांव गया था। उसके साथ उसका साला फूलचंद (50) पुत्र चुन्नी निवासी रहीमपुर थाना टड़ियावां भी गया था। दोपहर एक बजे के करीब काम निपटा कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक चौधरी चला रहा था। टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर सामने से आ रहे तेजरफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में दोनों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टर ने चौधरी की हालत नाजुक बताई है।
- लोडर की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई घायल
- हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई ज्यादा चोट