फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 10 रुपये की गड्डी के लिए चुकाने पड़ रहे 1400

Tue, 12 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादियों के सीजन में 10, 20 और 50 की गड्डियों की डिमांड बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक मांग 10 रुपये की गड्डी की है। बैंकों में तो नई करेंसी देखने को नहीं मिल रही है लेकिन दुकानों पर 20 से 30 रुपये प्रतिशत की अतिरिक्त कमीशन पर गड्डियां बेची जा रही हैं। 10 रूपये की गड्डी के लिए 1400 रूपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शादियों के उपहार और नेग व न्यौछावर देने के लिए 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की भारी मांग रहती है। इसके लिए लोग फुटकर में रुपये रखते हैं। घर में शादी का माहौल आते ही लोग नई करेंसी के लिए दौड़-भाग शुरू कर देते हैं। रिश्तेदार, जान पहचान और दुकानदारों से लोग 10, 20 और 50 रुपये की गड्डी दिलाने की डिमांड करते हैं। आम लोगों को बैंकों में तो गड्डी मिल नहीं पाती है। दुकानों पर अतिरिक्त कमीशन देकर आसानी से गड्डी मिल रही हैं।
बता दें, कि दुकानों पर 10 रुपये की एक गड्डी 1400 रुपये तक मिल रही है। वहीं, 20 रुपये की गड्डी की कीमत 2250 से 2300 रुपये और 50 रुपये की गड्डी 5300 रुपये तक बिक रही है। लोगों को मजबूरी में गड्डियां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दिनेश गुप्ता ने बताया कि उनके घर में शादी है, बड़ी मुश्किल से 1400 रुपये में 10 के नोट की गड्डी मिल पाई है। नेग के लिए छोटे नोटों को ही प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

.......................

किल्लत से मालाएं भी हुई महंगी
बैंक में नई नोट की गड्डियों मिल नहीं पा रही हैं। ऐसे में नोटों की माला बेचने वाले कारीगरों को अधिक पैसा देकर गड्डियां खरीदनी पड़ रही हैं। इस वजह से नोट के माले की कीमतें भी बढ़ गई है। दुकानदार हिमांशु जायसवाल का कहना है कि किसी माले में अगर 1000 रुपये लगे हैं तो वह 1500 से 1550 रुपये में बिक रहा है। इसी प्रकार 2000 नोट लगे 2500 रुपये में और 5000 रुपये के नोट लगे माले को 5800 रुपये में बेच रहे हैं।
......................

बैंकिंग सिस्टम पर भी सवालिया निशान
बैंक में तो नई करेंसी लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही है लेकिन दुकानों पर कमीशन पर गड्डी मिल रही हैं। इसके पीछे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बैंकों से करेंसी नहीं मिल रही है तो दुकानों पर कहां से उपलब्ध हो रही है। कहीं बैंक कर्मी ही तो दुकानदारों को कमीशन पर गड्डियां उपलब्ध नहीं करा रहे हों। बैंकिंग सिस्टम पर भी इस तरह का सवालिया निशान लग रहा है।
.......................
बयान.....
मांगलिक कार्यक्रमों में उपभोक्ता नए नोट की गड्डी के लिए प्रयासरत रहते हैं। नए नोट की गड्डी जिले को मिलने पर बैंक शाखाओं को भी दी जाती हैं। नए नोट की गड्डी के लिए आवेदन मिलने पर आवेदक के खाता वाली बैंक शाखा से गड्डी होने पर एक या दो गड्डी दिलाने का प्रयास किया जाता है। पांच-सात गड्डी दिला पाना संभव नहीं होता है। बाजार में दुकानदार कहां से और किस प्रकार से नए नोट की गड्डी लाते इसकी जानकारी नहीं है। वैसे लोग आरबीआई की शाखा से भी आवेदन कर नए नोट की दो गड्डी प्राप्त कर सकते हैं। - अरविंद रंजन, जिला अग्रणी प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें