फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलों की टूटी रेलिंग ले रही राहगीरों की जान, जिम्मेदार फिर भी अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। सई नदी और शारदा नहर के पुलों की टूटी रेलिंग हादसों का सबब बन रही है। बुधवार रात हरियावां थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा निवासी एक युवक बाइक समेत रेलिंग न होने के कारण सई नदी में जा गिरा। उपचार के दौरान युवक की मौत भी हो गई। इस घटना के बाद भी न तो लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार मौके पर जायजा लेने गए और न ही दूसरे विभागों के अधिकारी। ऐसा नहीं है कि यहां हादसा पहली बार हुआ है। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ऐसे हादसे होते हैं लेकिन सबक फिर भी नहीं लिया जा रहा। पेश है एक रिपोर्ट ...
विज्ञापन








केस एक-



पिहानी-करावां मार्ग पर सई नदी के इटारा पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूटी है। कई बार यहां हादसा हो चुका है। हादसे में न सिर्फ लोग घायल हुए बल्कि जान भी गंवानी पड़ी है। पूर्व में हुए हादसों की तरह बुधवार रात हुए हादसे से भी किसी जिम्मेदार ने सबक नहीं लिया। पुल की टूटी रेलिंग जानलेवा साबित हो रही है।







केस दो



पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर शारदा नहर के हरैया पुल की रेलिंग भी टूटी है। डेढ़ माह पहले बरातियों से भरी एक कार टूटी रेलिंग से टकराकर नहर में जा गिरी थी। इससे पहले भी कई बार वाहन यहां दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। पुल के पूर्वी सिरे का एक बड़ा हिस्सा नहर में समाने के बाद पुल जानलेवा हो गया है। पश्चिमी सिरे की दक्षिणी रेलिंग में बीच से ईंटें निकालने के बाद इसमें आर-पार बड़े-बड़े सुराख हो गए हैं।
विज्ञापन












पुल-पुलिया की टूटी रेलिंगों के बारे में पता चला है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि रेलिंग दुरुस्त कराने का काम जल्द से जल्द करें। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें