फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदाने की कमीं से 30-35 सेंटरों पर खरीद प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बमुश्किल रफ्तार पकड़ पाई गेहूं खरीद बारदाने की कमी से प्रभावित होने लगी है। 35 केंद्र ऐसे हैं, जिन पर बोरा न होने के कारण खरीद ठप हो गई है। अन्य केंद्रों पर भी रफ्तार काफी सुस्त है।
विज्ञापन


जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। शासन से निर्धारित 14 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य पूरा करने को इस बार नौ एजेंसियों के 147 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

मंगलवार शाम तक जिले में 2 लाख 65 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। लेकिन बारदानें की कमी के कारण खरीद प्रभावित हो रही है।

शासन की ओर से जिले को अब तक खरीद के लिए जो भी बारदाना उपलब्ध कराया गया है, एजेंसियां उसमें से अधिकांश बोरा इस्तेमाल कर चुकी हैं। शुरुआती खेप के बाद शासन से बारदाने की सप्लाई मिलने में लगातार देरी हो रही है, जिसका असर खरीद पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


तीन दिन से 35 सेंटरों पर खरीद ठप पड़ी है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि दो दिन में बारदाना उपलब्ध न हुआ तो आधे से ज्यादा केंद्रों पर खरीद बंद करनी पड़ेगी।

डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि शासन को डिमांड भेजी जा चुकी है, जिसके सापेक्ष जनपद को 2 हजार गांठ बोरों का आवंटन किया जा चुका है। गुरुवार तक जिले में बारदाने की खेप पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


35 सेंटरों पर बारदाने की कमी, गेहूं खरीद ठप

जिले में की जानी है 14 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद
खोले गए हैं 147 क्रय केंद्र, शासन को भेजी गई डिमांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें