पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव बिना रीढ़ के नेता हैं। जो बाप और चाचा का सगा नहीं हो पाया, वह जनता का सगा कभी नहीं हो सकता। सपा और बसपा में गठबंधन काली कमाई बचाने के लिए हुआ है और जनता यह बात समझती है।
मंगलवार रात हरदोई लोकसभा क्षेत्र के रेलवेगंज में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में नुक्कड़ सभा में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को आतंकवाद की जड़ बताया।