फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता के बाद विवादित भूमि पर शुरू हुआ मंदिर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। जपरा गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को पुलिस ने बातचीत के माध्यम से सुलझा दिया। दोनों पक्ष विवादित भूमि पर मंदिर बनवाने को राजी हो गए। सोमवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जपरा में रामदत्त शुक्ला और रोशनलाल के बीच गांव स्थित भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर झगड़े की आशंका जताई गई थी। इस पर एसओ राकेश आनंद ने शनिवार को दोनों पक्षों और ग्रामीणों संग बैठक की थी। एसओ और ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर मंदिर बनवाने का प्रस्ताव रखा।

जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। सोेमवार शाम गांव पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने भूमि पूजन कर मंदिर की आधारशिला रखी। इस मौके पर एसओ राकेश आनंद, पूर्व प्रधान कृष्ण स्वरूप शुक्ल, प्रधान पति जगन्नाथ पाल, राजीव सिंह टेनी, अभिषेक शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, कुंजन लाल, लक्ष्मी नारायन, विश्वेश्वर, रोहित शुक्ला, वेद प्रकाश यादव, मंगुलाल कुशवाहा और मुकेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें