फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम दौराज निवासी संदीप (15) पुत्र रामपाल को बुखार आने पर शहर के धर्मशाला रोड पर संचालित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा सड़क किनारे शव रख दिया। जिसकी जानकारी होने पर एसआई कय्यूम मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि किशोर की बीमारी से मौत हुई थी। परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें