एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं व शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की मेहनत के बाद जीआईसी ग्राउंड गुरुवार की देर शाम लोकतंत्र का महापर्व 2019 लेकर रोशन हो गया।
करीब 10 हजार मोमबत्तियां जब एक साथ जलीं तो पूरा ग्राउंड महापर्व की आकृति से जगमगा उठा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा विभाग के द्वारा जीआईसी में लोकतंत्र के पर्व को लेेकर मोमबत्ती लगाकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें स्कूलों के बच्चों सहित स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को दोपहर दो बजे से बच्चों ने करीब 10 हजार मोमबत्तियां लगा डालीं।
अंधेरा छाते ही जैसे ही डीएम पुलकित खरे ने एक मोमबत्ती जलाकर उद्घाटन किया वैसे ही बच्चों ने 10-10 मोमबत्ती का टारगेट पूरा कर कुछ ही मिनटों में लोकतंत्र का महापर्व 2019 की आकृति रोशन कर दी।
इसके बाद देखने वालों के मुंह से भी भई वाह निकल गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, बीएसए हेमंत राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
लोकतंत्र का महापर्व 2019 से रोशन हुआ जीआईसी ग्राउंड
10 हजार मोमबत्तियों से बनाई गई आकृति
शहर सहित ब्लाक के विद्यालयों से बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा