फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपाइन से लगी आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव में फसल कटाई के दौरान कंपाइन मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की 50 बीघा फसल जल गई। उन्नाव के बांगरमऊ से पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कंपाइन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



हरदोई-उन्नाव बार्डर पर स्थित मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी गिरवर प्रसाद के खेत में गुुरुवार को कंपाइन मशीन से गेहूं की फसल कटाई चल रही थी।

इस बीच मशीन से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग ने आसपास खेत में खड़ी फसल को भी अपनी जद में ले लिया।

फसल को आग की लपटों से घिरा देख आसपास खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए और पंपिंग सेट चलाकर व खेत की जुताई कर आग बुझाने का प्रयास किया।

इस बीच पहुंची पुलिस ने हरदोई व उन्नाव फॉयर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्नाव के बांगरमऊ की फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

लगभग डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अलियापुर निवासी गिरवर प्रसाद, जगदीश, ब्रजनंदन, दर्शन, दिनेश, परशुराम, रामप्रकाश, हरिश्चंद्र, लालाराम, सूरज, अनंतराम, ब्रम्हा, विशंभर, राजू, बलवंत, कमलेश, दयाराम, नेकराम व पास ही स्थित उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के जफराबाद गांव के श्यामसुंदर व जगदीश आदि के खेत में खड़ी लगभग 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


आग लगते ही चालक कंपाइन छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते बांगरमऊ पुलिस ने कंपाइन को कब्जे में ले लिया व कोतवाली ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


गेहूं की 50 बीघा फसल जली
फसल कटाई के दौरान कंपाइन मशीन से निकली चिंगारी ने लिया चपेट में, 20 से ज्यादा किसानों को हुआ नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें