इस बार स्नातक चुनाव में 12.81 फीसदी मतदाता मतदान से पीछे हटता दिखाई दिया है। जबकि शिक्षक चुनाव में 3.9 फीसदी मतदान इस बार बढ़ा है। फिलहाल इस बार के मतदान के बाद राजनैतिक खेमों में इसकी ज्यादा चर्चा रही।
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों की माने तो वर्ष 2014 में हुए एमएलसी चुनाव में शिक्षक चुनाव में कुल 2193 मतदाता थे। इसमें 1485 ने वोट किया था। इसमें 1315 पुरुष व 170 महिला मतदाता शामिल रहे। कुल 67.72 प्रतिशत मतदान हलुआ था।
इसी तरह स्नातक चुनाव में 31268 मतदाता थे, जिसमें से 16374 ने वोट डाले। वोट डालने वाले मतदाताओं में 12632 पुरुष व 3742 महिला मतदाता थे। कुल 52.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस बार मंगलवार को हुई वोटिंग में शिक्षक चुनाव में 71.62 प्रतिशत मतदान व स्नातक चुनाव में 39.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
कुल मिलाकर शिक्षक चुनाव में जहां 3.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई तो वहीं स्नातक चुनाव में 12.81 प्रतिशत मतदान लुढ़क गया। मतदान के बाद राजनैतिक खेमों में स्नातक मतदाताओं का गिरा प्रतिशत काफी चर्चा में रहा।