फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अच्छा काम करने वाले 110 शिक्षकों को मिला सम्मान

Mon, 01 Sep 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले 110 शिक्षकों को सोमवार को सम्मानित किया गया। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एमएलसी को संघ की तरफ से ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक भवन सभागार में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एमएलसी ने कहा कि शिक्षक भगवान का दूसरा रूप होता है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों का मैं हमेशा सम्मान करता हूं और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में रहता है। अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के हक को दिलाने के लिए संघ सदैव सक्रिय रहेगा। जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। जिला मंत्री विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, ललित शुक्ला, टड़ियावां अध्यक्ष अनंत राम पांडेय, टोडरपुर अध्यक्ष अमित पांडेय, हरियावां अध्यक्ष विवेक मिश्रा, सुरसा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव, मंत्री रूपेश अवस्थी, निष्कर्ष सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें