हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय के दस विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित यूजीसी नेट व जेआरएफ परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाई और महाविद्यालय व जिले का गौरव बढ़ाया।
महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमार राय ने बताया कि भूगोल विषय में 4 विद्यार्थी सफल हुए, जिसमें छात्र शुभम मिश्रा ने जेआरएफ, हर्ष गुप्ता, अनुज राठौर व योगेश कुमार ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की, हिंदी विषय में दो छात्राओं शिखा द्विवेदी ने जेआरएफ व पल्लवी शुक्ला ने नेट उत्तीर्ण किया है। राजनीति विज्ञान विभाग में चार छात्र-छात्राओं यामिनी वर्मा, हरदीप कुमार, भोला व कुलदीप सिंह ने नेट में सफलता पाई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा में महाविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने सफल होकर यह सिद्ध किया है कि यदि आपके अंदर प्रतिभा, लगन व दृढ़ इच्छा शक्ति हो, तो वह सफलता प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो. पुष्पा रानी गंगवार, प्रो. साधना शुक्ला, जे एस चौहान, राकेश सिंह, अमित कुमार, डॉ. अरुण मौर्य, डॉ. शिवेंद्र सिंह, श्रवण गुप्ता, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ.अखिलेश कुमार, गोविंद सिंह, अजय शुक्ला, डॉ. किशोरी लाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।