हरदोई। वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के बैनर तले सोमवार को शहर के रसखान प्रेक्षागृह में रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। शंखनाद और घंटा की आवाजों से पूरा माहौल राममय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भाव विभोर होकर रामभक्त नाचने भी लगे।
कार्यक्रम में कार सेवा में जाने वाले कारसेवकों और दिवंगत कारसेवकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मलूकपीठ के स्वामी धनंजय महाराज ने कहा कि हम सब धन्य हैं, जो अपनी आंखों से इतना दिव्य और अलौकिक देख रहे हैं।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अध्यक्षता करते हुए कारसेवकों को सम्मानित किया। यहां संघ के विभाग प्रचारक कौशल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश और जिला प्रचारक रवि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज अवस्थी ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और श्रीकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे, समाजसेवी सुमत जैन, भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, आशीष सिंह सोलंकी, कमल जायसवाल, सुरेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।