फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से ढाबे पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मूल रूप से जनपद मेरठ के हरर्रा खिवाई निवासी कासिम उर्फ राजू(करीब 37 वर्ष) कुछ समय पहले पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर नगर की नाजिम कॉलोनी में किराये के कमरे में रहने के लिए आए थे। कासिफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे पर काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे वह किसी काम से ढाबे के दूसरी तरफ गए थे। ढाबे पर लौटने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर कासिम से हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें