ब्रजघाट। दिल्ली से रोडवेज बस में सफर कर बरेली जा रहे युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरेली डिपो की बस बुधवार को दिल्ली से बरेली जा रही। जैसे ही बस गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के निकट पहुंची, तो उसमें सवार एक यात्री की अचानक तबीयत खराब होने लगी। युवक के साथ बैठे यात्री ने परिचालक को इस बारे में बताया। जिसके बाद चालक ने बस को सडक़ किनारे रोक कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त महेंद्र सिंह (30 वर्ष) निवासी गांव गिरधरपुर थाना अलीगंज जनपद बरेली के रूप में हुई। मृतक के परिजन से संपर्क किया गया, तो मालूम हुआ कि वह चंड़ीगढ़ में नौकरी करता था। जो कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और छुट्टी लेकर घर लौट रहा था।