फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: सिंभावली में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Sun, 05 Apr 2026 10:43 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

सिंभावली में शनिवार देर रात सड़क हादसे में 21 वर्षीय हिमांशु पाल की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हिमांशु को टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिमांशु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी 21 वर्षीय हिमांशु पाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से बक्सर से सिंभावली की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुराने हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसा इतना गंभीर था कि घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें