बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीतने के बाद खुशी मनाते खिलाडी। संवाद
हापुड़। गांव उपैड़ा स्थित मूलचंद त्यागी स्पोटर्स स्टेडियम में यूथ अंडर-19 महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। रविवार को (आज) फाइनल मुकाबले में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
मुख्य खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन व इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन के सचिव एमएस त्यागी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता में महिलाओं के प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। रविवार सुबह को सेमीफाइनल और शाम के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इस मौके पर महासचिव रॉबिन सिंह, कोषाध्यक्ष मंजूषा त्यागी, संजीव कटियार, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, सोम प्रकाश, अभय वर्मा, पवन कुमार, नाजिम, आशीष राय, संतोष त्यागी, कंचन भारती व सचिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।