फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी हां! हाईवे पर लग सकता है जाम

Sat, 02 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
jam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट पर गंगा में डुबकी लगाएंगे। दूसरे प्रदेशों से आने वालों सिलसिला शुरू हो गया है। यहां के धर्मशाला, मंदिरों व आश्रमों में भीड़ बढ़ने लगी है। अमावस्या पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि सोमवार को तड़के से हाईवे पर जाम लग सकता है। ऐसे में इस दिन हाईवे से गुजरने वाले जरा संभल कर निकलें। हालांकि प्रशासन ने हर समस्या से निपटने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था का दावा किया है।
विज्ञापन


अफसरों की माने तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर से भी फोर्स मंगाई गई है। हाईवे पर जाम की समस्या से निपटने की भी रूपरेखा बनाई जा रही है।  
आषाढ़ माह की  सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ब्रजघाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का रैला उमड़ेगा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

सोमवार को तड़के गंगा स्नान कर लोग पूजनादि कर दान आदि कर पुण्य अर्जित करेंगे। पं. रमाशंकर तिवारी के मुताबिक सोमवती अमावस्या पर सोमवार को प्रात:काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान पर्व प्रारंभ होगा, जो सूर्यास्त होने तक चलेगा। प्राचीन पंचायती मंदिर के मुख्य पुजारी पं. सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, पं. रमाशंकर तिवारी और पं. उमेश सेनरा का कहना है कि सोमवती अमावस्या पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाकर गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


ऐसा करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। वहीं, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि हाईवे को जाम मुक्त रखने के साथ ही उनकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए चाक चौबंद प्रबंध कर लिए गए हैं।


जाम से बचने को इस रास्ते से जाएं
गढ़। नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे। मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।
-

बाहर से आने वाली फोर्स
गढ़। चाक चौबंद व्यवस्था के लिए जिले के बाहर से भी फोर्स मंगाई गई है। इसके तहत पांच सब इंस्पेक्टर, 25 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, दो टीएसआई, आठ ट्रैफिक पुलिस कर्मी, दो महिला सब इंस्पेक्टर, आठ महिला कांस्टेबल, एक दमकल गाड़ी तथा हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों के लिए एक क्रेन मंगाई गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें