फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

Sun, 06 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगानगरी में विभिन्न महानगरों से आए भक्तों ने छठ पर्व के उपलक्ष्य में सूर्योदय के समय पूजा अर्चना की। देर शाम चावल-दाल की खिचड़ी और चावल से बने लड्डुओं का सेवन कर महिलाओं ने निर्जला व्रत प्रारंभ किया।
विज्ञापन


रविवार शाम व्रतधारी महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पर्व मनाया जाता है। नहाय खाय की रस्म के बाद तीन दिनों तक यह पर्व चलता है।

शनिवार सुबह दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा सहित आसपास के महानगरों में रहने वाले भक्त बड़ी संख्या में ब्रजघाट तीर्थनगरी पहुंचे और गंगा किनारे वैदिक रीति रिवाज के बीच पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


देर शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद भक्तों ने निर्जला व्रत प्रारंभ कर दिया है। रविवार को अस्ताचल सूर्यदेव की पूजा अर्चना होगी। वहीं सोमवार को उदयाचल सूर्यदेव की पूजा अर्चना के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा।

अशोक पांडेय, इंद्रावती, गंगादास, रेवती सिंह, दुलीचंद, महेंद्री, शोभा, शीतल, निधि ने बताया कि छठ पर्व को सूर्य षष्ठी पर्व भी कहा जाता है। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि छठ पर्व के उपलक्ष्य में बिना नमक का भोजन ग्रहण कर महिलाएं छठ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

अगले दिन देर शाम को सूर्यदेव की पूजा अर्चना के बाद महिलाएं अर्घ्य देती हैं। सप्तमी की सुबह पूजा अर्चना करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत खोला जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें