फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने पर जल्द आपूर्ति का इंतजाम

Mon, 20 Jun 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
खराब पड़ा ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर। अब ट्रांसफार्मर फुंकने पर घंटों बिजली के इंतजार में परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के अफसरों ने लोगों की सुविधा के लिए 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर समेत दो ट्राली का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन


प्रभावित इलाके में इन ट्रालियों को तत्काल भेजने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से शहर में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ऐसे में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसे तुरंत बदल कर नागरिकों को राहत दिला दी जाती है।

लेकिन बड़ा ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसको बदलने में कर्मचारियों को 10 घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल होने से पानी की समस्या भी गहरा जाती है।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा निगम के अफसरों ने 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की दो ट्राली दिल्ली रोड बिजलीघर पर उपलब्ध करा दी हैं। इन ट्रालियों से उस इलाके को बिजली आपूर्ति दी जाएगी,

जहां ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को परेशानी हो रही होगी।  अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि शहर के लोगों को गर्मी में परेशानी न हो इस उद्देश्य से ट्रांसफार्मर की दो ट्रालियों की व्यवस्था करा दी गई है। प्रभावित इलाकों को ज्यादा देर बिजली किल्लत से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें