अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मंगलवार को जिले भर में मनाया जाएगा। विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, युवा व महिलाएं हिस्सा लेंगी।
शिविरों में लोगों को योग के महत्व के साथ निरोगी रहने के गुर बताएं जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। शहर के अनेक स्थानों पर योग शिविर लगाए जा रहे हैं।
मंगलवार को शहर में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, भारत विकास परिषद हापुड़ माधव के तत्वावधान में ज्ञान लोग पार्क, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर,
सरस्वती बाल मंदिर, एसएसवी इंटर कालेज, आदर्श समाज के तत्वावधान में सूर्य विहार, हापुड़ योग संस्थान के तत्वावधान में रेलवे पार्क समेत अनेक स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। मंगलवार को सुबह 5 बजे से ही शिविरों में योग का अभ्यास शुरू कर दिया जाएगा।