फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साहब मेरा पति मुझे तमंचे से डराता है जल्दी आ जाओ

Thu, 11 Sep 2025 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हैलो साहब मेरा पति तमंचा लेकर मुझे डराता है आप जल्दी आ जाओ और मेरे पति को गिरफ्तार कर लो। महिला की बात सुन पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला की बात सुनकर उनके पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को डायल 112 नंबर पर पुलिस को गांव पलवाड़ा निवासी खुशी ने सूचना दी कि उनके पति प्रमोद पर तमंचा है। उनका पति तमंचा दिखाकर उनको धमकी देता है। कई बार उनको गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी है। पीड़िता की बात सुनकर पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई। वहां महिला के पति प्रमोद को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तमंचा होने की बात स्वीकार की और पुलिस को पास के जंगल में लेकर पहुंचा वहां से तमंचा बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें