पिलखुवा। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तार एक आरोपी की कोतवाली के गेट पर रील बनवाने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ विक्की, अशरफ और सोनू शामिल हैं। सभी आरोपी गांव गालंद कोतवाली पिलखुवा के निवासी हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया और आरोपी तत्काल गिरफ्तार किए गए। लोगों से अपील है कि वे ऐसे किसी भी कृत्य में शामिल न हों जो कानून के खिलाफ हो और समाज में अशांति फैला सके।